Shravasti News: पांच माह से नहीं मिली पीएलआई, सौंपा ज्ञापन
श्रावस्ती, अगस्त 24 -- Shravasti News: जमुनहा। बाल विकास परियोजना जमुनहा में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को पिछले पांच माह से प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं हुआ है। अप्रैल से अगस्त तक की पीएलआई का भुगतान लंबित होने से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों में नाराजगी है। मामले को लेकर आंगनबाड़ी कर्मचारी व सहायिका एसोसिएशन की जमुनहा ब्लॉक अध्यक्ष कुसुमलता ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर लंबित प्रोत्साहन राशि का भुगतान कराए जाने की मांग की है। शिकायती पत्र में कहा गया है कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां पोषण ट्रैकर ऐप पर प्रोत्साहन राशि के लिए निर्धारित सभी मानकों की फीडिंग नियमित व अनिवार्य रूप से की जा रही है। ऐसे में मामले का संज्ञान लेते हुए लंबित भुगतान कराया जाए। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: बक्शा और केराकत के सीडीपीओ को जारी होगी नोटिस
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.