श्रावस्ती, जुलाई 11 -- Shravasti News: श्रावस्ती,संवाददाता। श्रावस्ती के विकासखंड सिरसिया में शनिवार को प्राथमिक विद्यालय सेमरा सोनबरसा एवं प्राथमिक विद्यालय बगही में वृक्षारोपण कर खण्ड शिक्षा अधिकारी सिरसिया अखिलेश कुमार एवं प्रधान शिक्षक प्रहलाद नारायण ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर खण्ड शिक्षा ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। स्वच्छ पर्यावरण, शुद्ध वायु एवं आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाना तथा उनकी नियमित देखभाल करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। वृक्षारोपण में शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: पौधरोपण कर सुरक्षा का दिलाया संकल्प इस मौके पर कर्मवीर राणा, ईश्...