श्रावस्ती, जुलाई 15 -- Shravasti News: जमुनहा,श्रावस्ती। मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पटना के मजरा ऐंठा गांव में पति की मौत का सदमा पत्नी बर्दाश्त नहीं कर सकीं और कुछ घंटे बाद पत्नी ने भी दम तोड़ दिया पति-पत्नी का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्राम पंचायत पटना के ऐंठा गांव निवासी सोहन लाल मौर्य (70) पुत्र रामसुख मौर्य की शनिवार रात अचानक तबीयत बिगड़ गई परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन हालत में सुधार होने पर उन्हें घर ले आए। मंगलवार दोपहर बाद अचानक सोहन लाल की तबीयत फिर बिगड़ गई परिजन उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि उन्होंने दम तोड़ दिया। पति की मृत्यु से उनकी पत्नी जानका देवी (65) गहरे सदमे में चली गईं। परिजनों के अनुसार वह लगातार शोक में थी और बुधवार सुबह उ...