श्रावस्ती, जुलाई 27 -- Shravasti News: गिलौला। विकास क्षेत्र गिलौला के कस्बा गिलौला स्थित पूर्वी गिलौला के मोहल्ला रामतीर्थ कुंज मिश्रा सेवा हॉस्पिटल वाली गली में वर्षों से नाली की नियमित सफाई न होने के कारण हालात बद से बदतर हो गए हैं। नाली कूड़े-कचरे और गंदे पानी से पूरी तरह पट चुकी है, जिससे जल निकासी बाधित हो गई है। बरसात के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो गई है तथा लोगों का घरों से निकलना तक मुश्किल हो गया है। इस मार्ग से हरिशंकर सोनी, राजू, दिलीप सोनी, पतरका, फौजदार, शमशाद, शहीद सहित दर्जनों परिवारों का प्रतिदिन आवागमन होता है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि बरसात के दौरान गली में जलभराव और नाली की गंदगी के कारण बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों ने ग्राम पंचायत एवं संबंधित अधिकारियो...