Shravasti News: नहाते समय तालाब में डूबा युवक, मौत
श्रावस्ती, जुलाई 13 -- Shravasti News: श्रावस्ती, संवाददाता। श्रावस्ती के इमलिया करनपुर के मछली पालन तालाब में नहाने गया पटपरगंज निवासी युवक रविवार को पानी में डूब गया था। बाद में उसे तालाब से निकालकर इलाज के लिए बहराइच ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हरदत्तनगर गिरंट थाना क्षेत्र के ग्राम इमलिया करनपुर के मछली पालन तालाब में पटपरगंज निवासी सुहेल खान (22) पुत्र शहजाद अपने दोस्तों के रविवार शाम साथ नहाने गये थे। इस दौरान उसके साथी तालाब में डूबने लगे। सुहेल ने जान की बाजी लगाकर सभी साथियों को सुरक्षित पानी से बाहर निकाल दिया, लेकिन खुद गहरे पानी में डूब गया। इस दौरान नहाने गए साथियों ने चीख पुकार सुन पहुँचे लोगों ने कड़ी मशक्कत कर उसे तालाब से बाहर निकाला। इस दौरान उसकी हल्की सांसें चल रही थी। उसे तत्काल इमलिया चौराहा स्थित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.