श्रावस्ती, जुलाई 10 -- Shravasti News: गिरंटबाजार। थाना हरदत्त नगर गिरंट क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवरनिया के छेदीपुरवा गांव के दक्षिण सरयू नहर खण्ड 6 में शुक्रवार को एक घड़ियाल किनारे बैठा दिखा। इससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। लोगों ने वन विभाग को सूचना दी। लेकिन तब तक घड़ियाल नहर में चला गया। इस बारे में वन क्षेत्राधिकारी हरि नारायन सिंह ने बताया कि नहर में पानी छोड़ा गया तो पानी वाले जीव जन्तु आ जाते है। ऐसे में लोग नहाने से लेकर मछली मारने और अपने जानवरों को नहर और माइनर में न ले जाएं। घड़ियाल यदि बाहर निकलता है तो तुरन्त वनविभाग को सूचित करें। इससे रेस्क्यू किया जा सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...