Shravasti News: नवोदय विद्यालय में चयनित होकर श्यामू आर्य ने बढ़ाया विद्यालय का मान
श्रावस्ती, अक्टूबर 12 -- Shravasti News: श्रावस्ती,संवाददाता। परिषदीय विद्यालयों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत है तो बस उन्हें सही दिशा, प्रोत्साहन और आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करने की। इसी का प्रेरणादायक उदाहरण उच्च प्राथमिक विद्यालय कुकुरभुकवा, विकासखंड सिरसिया के पूर्व छात्र श्यामू आर्य ने प्रस्तुत किया है। श्यामू का पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, सम्भारपुरवा भिनगा में कक्षा 9 में प्रवेश के लिए चयन हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और विद्यालय परिवार में हर्ष एवं गर्व का माहौल है। पिछले वर्ष विद्यालय से कक्षा उत्तीर्ण करने वाले श्यामू आर्य सहित तीन विद्यार्थियों ने नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए परीक्षा दी थी। शुक्रवार को जब विद्यालय की ओर से श्यामू के चयन की सूचना देने के लिए उनके घर फोन किया गया तो परिवार की खुशी का ठिकान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.