श्रावस्ती, जुलाई 3 -- Shravasti News: श्रावस्ती,संवाददाता। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका इंटर कॉलेज, सिरसिया में नवप्रवेशी छात्राओं का विद्यालय परिवार द्वारा रोली-चंदन का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। शुक्रवार को विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉली द्विवेदी ने नए प्रवेश वाली छात्राओं का रोली-चंदन का तिलक लगाकर स्वागत किया और उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें लगन और मेहनत के साथ अध्ययन कर शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित करते हुए सभी छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी ।वार्डेन ने छात्राओं को विद्यालय के अनुशासन, स्वच्छता,नियमित अध्ययन तथा नैतिक मूल्यों के बारे में जानकारी प्रदान की। इस दौरान सभी छात्राओं ने विद्यालय के नियमों का पालन करने, मानक अनुसार शिक्षा अध्ययन करने और अनुशासित रहने का संकल्प लिया। इस मौके पर शशि किरण सिंह, अर...