श्रावस्ती, अक्टूबर 14 -- Shravasti News: श्रावस्ती,संवाददाता। सेवा संकल्प अभियान के तहत अलक्षेन्द्र इंटर कालेज भिनगा में नमो सेवा अनकही कहानियां कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के जीवन पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व सांसद व अध्यक्ष जिला पंचायत श्रावस्ती दद्दन मिश्रा, एमएलसी साकेत मिश्रा ने दीप जला कर किया। कलाकारों ने प्रधानमंत्री की सेवा यात्रा से जुड़े विभिन्न प्रसंगों का जीवंत एवं प्रभावी प्रस्तुति की। कलाकारों के अभियन की लोगों ने सराहना की। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष मिश्रीलाल वर्मा,अधिकारी व कर्मचारी तथा लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...