श्रावस्ती, जुलाई 14 -- Shravasti News: भिनगा (श्रावस्ती), संवाददाता। नमस्ते दिवस के अवसर पर मंगलवार को नगर पालिका परिषद भिनगा में अध्यक्ष की अध्यक्षता में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर को स्वच्छ, सुंदर और रोगमुक्त बनाए रखने में योगदान देने वाले सफाई मित्रों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। नगर पालिका परिषद भिनगा के अध्यक्ष इरफान अहमद ने कहा कि नगर को स्वच्छ, सुंदर और रोगमुक्त बनाने में सफाई मित्रों का योगदान सराहनीय है। उन्हीं के सहयोग से आज भिनगा नगर की तस्वीर स्वच्छ और सुंदर हुई है तथा लोग स्वस्थ हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए सफाई मित्रों की जितनी प्रशंसा की जाए, कम है। यह भी पढ़ें- Shravasti News: नगर पालिका के सफाई मित्रों को किया गया सम्मानितसम्मान समारोह में सुरक्षा का ध्यान अधिशासी अधिकारी डॉ....