श्रावस्ती, जुलाई 21 -- Shravasti News: गिरंटबाजार,रतनापुर संवाददाता। हरदत्तनगर गिरंट और सोनवा थाना क्षेत्रों में दो मगरमच्छ दिखे। जिसमें एक को वन कर्मियों ने रेस्क्यू करके घाघरा नदी में छोड़ा जबकि एक पानी में चला गया। थाना हरदत्त नगर गिरंट के ददौरागांव में प्राथमिक विद्यालय के बगल स्थित तालाब में मगरमच्छ देखने से गांव के लोग भयभीत हो गए। लोगों की सूचना पर पहुंची। काफी प्रयास के बाद मगरमच्छ को रेस्क्यू करके घाघरा नदी में छोड़ा। इस मौके पर रेंजर हरिनाराय सिंह, वनदरोगा तौफीक खान,न्यूतम कर्मी रक्षाराम यादव,बंगे आदि मौजूद रहे। इसी तरह से सोनवा थाना क्षेत्र के सरयू नहर के मुख्य शाखा के किनारे राम राज वर्मा के खेत के पास मंगलवार सुबह लोगों ने एक मगरमच्छ को देखा। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: देर रात गांव में घुसा मगरमच्छ, ग्रामीणों ने रस्सी बां...