Shravasti News: दो सड़क दुर्घटनाओं में बालक सहित दो लोग घायल
श्रावस्ती, सितम्बर 23 -- Shravasti News: जमुनहा,संवाददाता। दो अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में बालक सहित दो लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। थाना मल्हीपुर क्षेत्र के प्रतापपुर गांव में मंगलवार शाम को एक अज्ञात बाइक सवार ने 6 वर्षीय बच्चे को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में रज्जाक अली पुत्र सुफियान गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर लगते ही बच्चा सड़क पर गिर पड़ा और मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों की मदद से परिजन आनन-फानन में बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर लेकर पहुंचे। जहां डॉ सिद्धेश वर्मा ने प्राथमिक उपचार किया। बच्चे की हालत को देखते हुए संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया।इसी तरह से मल्हीपुर थाना क्षेत्र के शिकारी चौड़ा निवासी कुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.