Shravasti News: दो बाइकों में भिड़ंत, दोनों के चालक घायल
श्रावस्ती, सितम्बर 20 -- Shravasti News: जमुनहा,संवाददाता। थाना मल्हीपुर क्षेत्र के जमुनहा-बहराइच मार्ग पर शनिवार को देर शाम तहसील मुख्यालय जमुनहा के सामने दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घायलों को सड़क पर घायल अवस्था में देखकर तहसीलदार जमुनहा ने मानवता की मिसाल पेश की। उन्होंने बिना देर किए अपने सरकारी वाहन से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर कर दिया। बताया जाता है कि विनोद वर्मा उम्र 30 साल पुत्र राम गोपाल निवासी हरिहरपुरमहराज नगर के मजरा बरूहा किसी काम से बीरग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.