Shravasti News: दो पक्षों में मारपीट, 10 घायल
श्रावस्ती, नवम्बर 29 -- Shravasti News: इकौना,संवाददाता। थाना इकौना क्षेत्र के मदारा गांव में शनिवार देर रात दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्षों के 10 लोग घायल हो गए। सभी घायलों का सीएचसी इकौना में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि मदारा गांव निवासी जिलेदार पासवान व पड़ोसी नाथूराम पासवान के बीच शराब के नशे में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में गाली-गलौज व लाठी-डंडा चल गया। मारपीट में एक पक्ष से जिलेदार, उनके पुत्र सज्जन, कोमल व पत्नी छोटका तथा दूसरे पक्ष से नाथूराम, सोना, विक्रम, गठने, सुनीता, सुंदरी चोटिल हो गए।सूचना पर पहुंची डायल-112 पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया, जहां उपचार किया गया। यह भी पढ़ें- Shravasti News: मदारा गांव में दो पक्षों में मारपीट, 10 घायल दोन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.