श्रावस्ती, अक्टूबर 26 -- Shravasti News: श्रावस्ती,संवाददाता। मौसम विज्ञान विभाग ने एक बार फिर मौसम खराब होने की चेतावनी दी है। इसके तहत 28 व 29 अक्टूबर को तेज हवाओं के साथ गरज चमक व भारी बारिश व वज्रपात हो सकती है। जिलाधिकारी ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने बताया कि मौसम विज्ञान विभाग ने 28 व 29 अक्टूबर को तेज हवाओं के साथ गरज चमक व भारी बारिश व वज्रपात होने की संभावना व्यक्त की है। इसलिए मौसम संबंधी चेतावनियों पर ध्यान देने और अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की जरूरत है। खराब मौसम में पेड़ों, बिजली के खंभों, जर्जर भवनों और खुले मैदानों से दूर रहें। यह भी पढ़ें- UP Weather 26 October: यूपी में फिर बिगड़ने वाला है मौसम, आंधी-बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी नदी, नहर, तालाब तथा जलभराव वाले क्षेत्रों मे...