Shravasti News: देरी होने पर बंद हो गया स्कूल का गेट, छात्राएं रोते हुए वापस लौटीं घर
श्रावस्ती, जुलाई 15 -- Shravasti News: श्रावस्ती,संवाददाता ग्राम पंचायत गब्बापुर स्थित राजकीय विद्यालय में मंगलवार को उस समय हंगामा मच गया जब विद्यालय पहुंचने में 10 से 15 मिनट की देरी होने पर कई छात्र-छात्राओं को मुख्य गेट पर ही रोक दिया गया। बच्चों का आरोप है कि प्रधानाचार्य विद्यालय का गेट बंद कर दिया गया जिससे सिरसिया क्षेत्र से पैदल पढ़ने आने वाली कई छात्राएं बिना पढ़ाई किए रोते हुए घर वापस लौट गईं। इस दौरान छात्राओं के साथ अभिभावक भी मौके पर पहुंच गए और हंगामा करने लगे। छात्रों और अभिभावकों ने प्रधानाचार्य पर निर्धारित शुल्क से अधिक धनराशि वसूलने का भी आरोप लगाया है। यदि निर्धारित शुल्क से अधिक वसूली की जा रही है तो उसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित जिम्मेदारों के विरुद्ध नियमानुसार विभागीय कार्रवाई होन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.