Shravasti News: दुर्घटना में पूर्व प्रधान व पुत्र घायल
श्रावस्ती, अक्टूबर 12 -- Shravasti News: श्रावस्ती। जमुनहा बहराइच मुख्य मार्ग पर निर्माण कार्य के दौरान सड़क पर बिखरी गिट्टी हादसे का कारण बन गई। इससे कलकलवा गांव के पूर्व प्रधान व उनका पुत्र घायल हो गया। मल्हीपुर थाना क्षेत्र के कलकलवा गांव निवासी पूर्व प्रधान विनोद कुमार वर्मा (50) अपने पुत्र अभिषेक वर्मा (17) के साथ जमुनहा बस स्टैंड जा रहे थे। जैसे ही वह जमुनहा में इलाहाबाद बैंक दयाली के सामने पहुंचे। तभी मार्ग चौड़ीकरण व नाली निर्माण के लिए सड़क पर बिखरी पड़ी गिट्टी पर उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.