श्रावस्ती, अक्टूबर 11 -- Shravasti News: श्रावस्ती,संवाददाता। नशे में पति पर पत्नी से मारपीट और दहेज उत्पीड़न का आरोप। कस्बा कटरा निवासी विवाहिता खुशबू गुप्ता ने पति समेत ससुराल पक्ष पर आए दिन मारपीट और दहेज के लिए प्रताड़ित करने का लगाया आरोप। पीड़िता खुशबू गुप्ता के मुताबिक, शादी के करीब चार साल बाद भी उत्पीड़न का सिलसिला जारी है। सोने की चेन समेत अन्य सामान की मांग करने का भी आरोप। देर रात हुई मारपीट में महिला को आईं गंभीर चोटें। घायल अवस्था में उसे सीएचसी इकौना ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने विवाहिता को जिला अस्पताल भिनगा रेफर कर दिया।पीड़िता ने पति और ससुराल वालों के खिलाफ नवीन मॉडर्न थाना में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी जयहरी ने बताया कि पीड़िता के तहरीर पर उसके पति, सास- ससुर, जेठ - जेठानी के विरुद्...