Shravasti News: दस्तक अभियान के लिए तहसील एवं ब्लॉक टास्क फोर्स की बैठक
श्रावस्ती, सितम्बर 19 -- Shravasti News: जमुनहा,संवाददाता। तहसील सभागार जमुनहा में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान के तहत तहसील टास्क फोर्स एवं ब्लॉक टास्क फोर्स की संयुक्त बैठक उपजिलाधिकारी जमुनहा डा आरपी सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर डा रविंद्र सोनकर ने बताया कि 01 से 31 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान में आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ओर से घर-घर भ्रमण कर बुखार के रोगियों, क्षय रोग के संभावित मरीजों, कुपोषित बच्चों को चिन्हित किया जाएगा। इसके साथ ही संचारी रोगों से बचाव के लिए आमजन को जागरूक किया जाएगा। बैठक को संबोधित करते हुए उपजिलाधिकारी जमुनहा ने कहा कि संचारी रोगों पर नियंत्रण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें, कहीं भी जल-जमाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.