Shravasti News: दशहरा को लेकर तैयारियां तेज, कोटिया मैदान का निरीक्षण
श्रावस्ती, अक्टूबर 18 -- Shravasti News: श्रावस्ती। जिले में मंगलवार को दशहरा पर्व बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इसको लेकर भिनगा नगर के कोटिया मैदान में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। रविवार को नगर पालिका परिषद भिनगा के अध्यक्ष इरफान अहमद और अधिशासी अधिकारी डॉ. अनीता शुक्ला ने मैदान का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष और ईओ ने रामलीला कमेटी भिनगा के अध्यक्ष रामरूप गुप्ता के साथ दशहरा पर्व की तैयारियों को लेकर चर्चा की और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने मैदान में साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। साथ ही रामलीला कमेटी के सदस्यों से उनकी आवश्यकताओं की जानकारी लेकर व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर विचार-विमर्श किया।इस दौरान अधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.