श्रावस्ती, जुलाई 8 -- Shravasti News: श्रावस्ती,संवाददाता। मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मणपुर कोठी में ग्रामीणों को धोखे में रखकर उनके हस्ताक्षर व अंगूठे के दुरुपयोग कर ग्राम रोजगार सेवक को फर्जी केस में फंसाने का मामला उजागर हुआ है। वन विभाग की जांच में साजिश का पर्दाफाश होने पर पीड़ित ने मल्हीपुर थाने में तहरीर देकर करवाई करने व सुरक्षा की मांग की है। लक्ष्मणपुर कोठी निवासी पवन कुमार पुत्र मोहन लाल ग्राम रोजगार सेवक के पद पर कार्यरत हैं। उसका आरोप है कि गांव निवासी एक व्यक्ति ने गांव के कुछ लोगों को चकमार्ग की पैमाइश कराने का झांसा देकर सादे कागज पर उनके दस्तखत व अंगूठे के निशान ले लिए। इसके बाद पुरानी रंजिश के चलते मुख्य संरक्षक देवीपाटन मंडल गोंडा को एक फर्जी शिकायती पत्र भेज दिया। जिसमें आरोप लगाया कि पवन कुमार ने ककरदरी रेंज ...