श्रावस्ती, अक्टूबर 10 -- Shravasti News: श्रावस्ती,संवाददाता। शारदीय नवरात्रि, दुर्गा पूजा एवं दशहरा को लेकर शनिवार को डीएम व एसपी ने मल्हीपुर थाना क्षेत्र के घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया। जिले में शारदीय नवरात्रि, दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग व पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने मल्हीपुर क्षेत्र के ग्राम भेलागांव के बर्रोह घाट विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने घाट व आसपास के क्षेत्रों की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए सुरक्षा व्यवस्था का आकलन किया गया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को पर्व के दौरान सतर्कता बरतने, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती करने व श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए आवश्यक प्रबंध करने ...