श्रावस्ती, जुलाई 19 -- Shravasti News: श्रावस्ती,संवाददाता। 21 जुलाई को मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन जोर शोर से तैयारी में जुटा है। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग एवं मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद ने कार्यक्रम स्थल सीताद्वार मंदिर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान व्यवस्था में लगे अधिकारियों को तय समय पर सभी तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि सभी व्यवस्थाओं को समय से पूरा कर लिया जाए। अधिकारियों ने हैलीपैड बनाये जाने वाले स्थल का निरीक्षण किया तथा निर्देशित किया कि हेलीपैड निर्माण कार्य समय पर पूर्ण कर लिया जाए। इसके साथ ही लाभार्थियों व आम जनमानस के लिए बैठने की व्यवस्था करने, इसके साथ ही टेण्ट, लाइट व्यवस्था, साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, सुरक्षा व्यवस्था इत्यादि की व्यवस्था पूरी करने का निर्देश दि...