श्रावस्ती, नवम्बर 22 -- Shravasti News: रतनापुर। सोनवा थाना क्षेत्र के भित्तियां चिचड़ी निवासी विक्की (22) पुत्र विनोद कुमार रविवार शाम चिचड़ी चौराहे पर सड़क पार कर रहा था। तभी बहराइच से मल्हीपुर जा रहे तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में युवक घायल हो गया। चालक वाहन समेत फरार हो गया। घायल को निजी वाहन से जिला अस्पताल बहराइच पहुंचाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...