श्रावस्ती, जुलाई 12 -- Shravasti News: श्रावस्ती, संवाददाता। श्रावस्ती के सोनबरसा गांव स्थित मार्ग किनारे बैठे युवक को शनिवार देर रात अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची सिरसिया पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। सिरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम सोनबरसा निवासी रामफेरन वर्मा (46) पुत्र नंदराम वर्मा का खेत भिनगा सिरसिया मार्ग किनारे स्थित है। शनिवार रात को रामफेरन धान की रोपाई के लिए खेत में पानी लगा रहा था। इस दौरान वह सोनबरसा चिल्हरिया गांव के बीच स्थित बरगद पेड़ के पास बैठा था। देर रात भिनगा से सिरसिया की ओर जा रहे किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दिया।टक्कर तेज होने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गईं। सूचना पर पहुंची सिरसिया पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भे...