Shravasti News: ताला तोड़कर चोरों ने उड़ाए जेवरात व घरेलू सामान खेत में मिला बक्सा-सूटकेस
श्रावस्ती, नवम्बर 14 -- Shravasti News: श्रावस्ती,संवाददाता। कोतवाली भिनगा क्षेत्र के लालपुर अयोध्या गांव में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाकर चोरी की घटना की वारदात को अंजाम दिया। घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोर जेवरात समेत घरेलू सामान लेकर फरार हो गए। शनिवार सुबह गांव के बाहर खेत में बक्सा और सूटकेस मिलने से घटना का खुलासा हुआ। लालपुर अयोध्या गांव निवासी विमला पत्नी जिलेदार करीब तीन दिन पहले घर में ताला लगाकर अपने मायके धोबहा धर्मपुर गई थीं। घर में किसी के मौजूद न होने का फायदा उठाकर चोरों ने मकान का ताला तोड़ दिया और अंदर घुसकर पूरे घर को खंगाल डाला। चोर घर में रखे जेवरात और अन्य सामान समेटकर फरार हो गए। शनिवार सुबह ग्रामीणों की नजर गांव के बाहर खेत में पड़े एक बक्से और सूटकेस पर पड़ी। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.