Shravasti News: तालाब में डूबने से वृद्ध महिला की मौत
श्रावस्ती, जुलाई 19 -- Shravasti News: इकौना, संवाददाता। इकौना थाना क्षेत्र के जमुनहा गांव में रविवार सुबह घर से शौच के लिए निकली एक वृद्ध महिला की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इकौना क्षेत्र के जमुनहा गांव निवासी रंजना (60) पत्नी मयाराम रविवार सुबह घर से शौच के लिए निकली थीं। गांव के पास स्थित तालाब के किनारे पहुंचते समय अचानक उनका पैर फिसल गया, जिससे वह तालाब में गिर गईं और डूबने से उनकी मौत हो गई। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों व ग्रामीणों ने तलाश शुरू की, जिसके बाद उनका शव तालाब में मिला। घटना की सूचना मिलने पर इकौना पुलिस मौके पर पहुंच कर शव का कब्जे में लेकर पंचायतनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। घटना के बाद प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.