Shravasti News: तालाब में उतराता मिला कई दिन पुराना युवक का शव
श्रावस्ती, अगस्त 30 -- Shravasti News: गिलौला,संवाददाता। गिलौला कस्बे में रविवार को मदरसा गाजिया गुलशने रजा के पीछे स्थित तालाब में एक अज्ञात युवक का शव पानी में उतराता मिला। शव की हालत देखकर उसके कई दिन पुराना होने की आशंका जताई जा रही है। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। रविवार सुबह करीब आठ बजे कुछ स्थानीय लोग तालाब की ओर गए थे। इसी दौरान उनकी नजर पानी में उतरा रहे शव पर पड़ी। शव दिखाई देते ही लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की सूचना गिलौला थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.