Shravasti News: डॉल्फिन और मगरमच्छ संरक्षण को लेकर ग्रामीणों को किया जागरूक
श्रावस्ती, सितम्बर 1 -- Shravasti News: जमुनहा। ककरदरी रेंज क्षेत्र के मछरिहवा और भरथा बेलभरिया गांव में गंगीय डॉल्फिन एवं मगरमच्छ के संरक्षण को लेकर जनजागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को जलभराव और बारिश के दौरान वन्यजीवों के मानव बस्तियों के आसपास पहुंचने पर बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जानकारी दी। ग्रामीणों को बताया गया कि यदि मगरमच्छ, डॉल्फिन या अन्य वन्यजीव आबादी के आसपास दिखाई दें तो उनके पास न जाए, उन्हें पकड़ने या परेशान करने का प्रयास न करें। इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दें ताकि वन्यजीव और मानव दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों से वन्यजीवों के संरक्षण में सहयोग करने की अपील की। साथ ही किसी भी वन्यजीव के आबादी क्षेत्र में आने या मानव-वन्यजीव संघर्ष क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.