Shravasti News: डेढ़ साल बाद भी नहीं खुलीं सरकारी दुकानें, फिर बनने लगीं कूड़े का अड्डा
श्रावस्ती, जुलाई 17 -- Shravasti News: गिलौला,श्रावस्ती। विकास खंड गिलौला मुख्यालय के सामने ब्लॉक परिसर स्थित साधन सहकारी समिति के बगल में बनी दुकानें फिर से जर्जर होने लगी हैं। डेढ़ साल पहले दुकानों की मरम्मत कराई गई थी। गिलौला ब्लाक परिसर में वर्ष 2005 में तत्कालीन ब्लॉक प्रमुख मिथिलेश सिंह के कार्यकाल में आम लोगों को स्वरोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सरकारी दुकानों का निर्माण कराया गया था। लेकिन वर्षों तक इन दुकानों का उपयोग न होने के कारण यह परिसर कूड़ा-कचरा डालने का केंद्र बन गया। इस गंभीर समस्या को हिंदुस्तान ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसके बाद संबंधित विभाग हरकत में आया। दुकानों की मरम्मत कराई गई और नया प्लास्टर कराया गया,फर्श पर टाइल्स बिछाई गईं तथा शटर भी लगाए गए। स्थानीय लोगों को उम्मीद थी कि जल्द ही दुकानों का आवंटन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.