Shravasti News: डीएम एसपी ने सुनीं आम जनता की शिकायतें
श्रावस्ती, जुलाई 23 -- Shravasti News: श्रावस्ती। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने गुरुवार को जनता दर्शन में फरियादियों की समस्याओं को सुना। इस दौरान 15 शिकायतें प्राप्त हुई जो विभिन्न विभागों से सम्बन्धित थी इन शिकायतों को तत्काल निराकरण कर रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया। इसी तरह से पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने जनता दर्शन के दौरान आमजन की शिकायतों व समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान जमीन विवाद, मारपीट, पारिवारिक विवाद, महिला सम्बन्धी एवं अन्य प्रकार के प्रकरणों से संबंधित शिकायतें मिली। जिसे संबंधित अधिकारियों को शीघ्र, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.