Shravasti News: ट्रैक्टर पलटने से पहिये के नीचे दबा किशोर, इलाज के दौरान मौत
श्रावस्ती, जुलाई 20 -- Shravasti News: गिरंट बाजार, श्रावस्ती, संवाददाता। श्रावस्ती में जमुनहा तहसील क्षेत्र के थाना हरदत्त नगर गिरंट के ग्राम पंचायत रामपुरबस्ती के मजरा नगईगांव निवासी 17 वर्षीय अफजल पुत्र नायब खां की रविवार शाम खेत में हुए हादसे में मौत हो गई। अफजल बनकटा में धान की रोपाई के लिए ट्रैक्टर से खेत की जोताई कर रहा था, इसी दौरान ट्रैक्टर का पहिया कीचड़ में धंस गया, जिससे उसका अगला हिस्सा ऊपर उठ गया। इस कारण ट्रैक्टर रोटावेटर सहित पलट गया और अफजल उसके नीचे दब गया। घटना के बाद आसपास खेत में काम कर रहे कई किसान दौड़कर मौके पर पहुंचे और उसे निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। इसके बाद तेंदुवा बरांव से दूसरा ट्रैक्टर बुलाकर रस्सी की मदद से पलटे ट्रैक्टर को सीधा करने का प्रयास किया गया, लेकिन ट्रैक्टर सीधा नहीं हो सका। कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.