Shravasti News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग घायल, एक की हालत गंभीर
श्रावस्ती, अक्टूबर 23 -- Shravasti News: इकौना। नवीन मॉडर्न पुलिस थाना क्षेत्र के कटरा-वीरपुर मार्ग पर बेल्हा राघव के पास गुरुवार रात अज्ञात ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। बहराइच जनपद के विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के मुड़ेरवा सरहदी निवासी नानमुन पुत्र बुद्धू (70), मंशाराम पुत्र रामआसरे (50) और जगप्रसाद पुत्र नानमुन (45) गुरुवार को बाइक से कटरा बाजार आए थे। रात में तीनों वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान कटरा-वीरपुर मार्ग पर बेलहा राघव के पास उनकी बाइक की ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गए।घटना की सूचना पर एंबुलेंस मौके पर पहुंच कर सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र इकौना पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने सभी का प्राथमिक उपचार शुरू किया। जिसमें नानमून की हालत गंभीर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.