श्रावस्ती, जुलाई 27 -- Shravasti News: जमुनहा,संवाददाता। सोनवा थाना क्षेत्र के हिताईनगर-गौसपुर मार्ग पर चौगोई मोड़ के पास रविवार देर शाम तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार हरदत्तनगर गिरंट थाना क्षेत्र के ग्राम उल्लहवा लालहवा के मजरा भजोरेपुरवा निवासी सुभाष वर्मा (45) पुत्र हृदयलाल वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उसे संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा लाया गया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख उसे मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: खडे़ ट्रक से टकराकर बाइक सवार युवक गंभीर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...