श्रावस्ती, नवम्बर 14 -- Shravasti News: श्रावस्ती,संवाददाता। जनगणना-2027 के सफल संचालन एवं जनसामान्य की अधिकाधिक सहभागिता कराने के उद्देश्य से शनिवार को सभी तहसीलों में अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में विभिन्न धर्मों के धर्मगुरुओं के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनगणना-2027 के महत्व, जनगणना की प्रक्रिया तथा स्व-गणना के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान धर्मगुरुओं से अपील की गई कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में आमजन को स्व-गणना के लिए प्रेरित करें तथा जनगणना के प्रति जागरूकता फैलाने में सक्रिय सहयोग प्रदान करें।इस अवसर पर जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने लोगों से अपील की है कि जनगणना-2027 एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसमें प्रत्येक नागरिक की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। यह भी पढ़ें- Hathras News: स्व-गणना को लेकर जनपद स्तरी...