श्रावस्ती, अगस्त 21 -- Shravasti News: इकौना,संवाददाता। इकौना थाना क्षेत्र के मदारा चौकी निवासी 19 वर्षीय श्रवण पुत्र दिनेश कुमार गुरुवार को खेत से काम निपटाकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अचानक जहरीले सांप ने उन्हें काट लिया। सांप के काटने के बाद युवक की हालत बिगड़ने लगी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने बिना समय गंवाए युवक को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया गया । जहां युवक को भर्ती कर चिकित्सकों की देख रेख में इलाज चल रहा है। परिजनों के मुताबिक खेत से घर लौटते समय रास्ते में सांप ने युवक को काट लिया था। अचानक हुई इस घटना से परिवार के लोग काफी चिंतित हो गए।घटना के बाद क्षेत्र में जहरीले सांपों को लेकर ग्रामीणों में भी चिंता बढ़ गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...