Shravasti News: जहरीले जंतु के काटने से किसान यूनियन पदाधिकारी की हालत बिगड़ी
श्रावस्ती, अगस्त 30 -- Shravasti News: श्रावस्ती। इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मदारा के मैनिहवा गांव निवासी भारतीय किसान यूनियन के जिला मीडिया प्रभारी विजय कुमार रविवार को अपने घर से खेत की ओर जा रहे थे। गांव से खेत की तरफ जाते समय रास्ते में अचानक किसी जहरीले जंतु ने उन्हें काट लिया। घटना के कुछ ही देर में उनकी हालत बिगड़ने लगी। विजय कुमार की हालत बिगड़ने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने उनके परिजनों को सूचना दी। परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे और बिना देर किए उन्हें निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना लेकर पहुंचे। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उनका परीक्षण कर उन्हें भर्ती कर दवा-उपचार शुरू कर दिया। अस्पताल में चिकित्सकों की देखरेख में विजय कुमार का उपचार जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.