श्रावस्ती, अगस्त 16 -- Shravasti News: श्रावस्ती। नवीन मॉडर्न पुलिस थाना क्षेत्र के वीरपुर चौराहा की 40 वर्षीय गुलाब देई पत्नी बरसाती ने पारिवारिक विवाद के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। जहरीला पदार्थ खाने के बाद महिला की हालत बिगड़ने लगी। स्थानीय लोगों और परिजनों ने एंबुलेंस की मदद से महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने महिला का प्राथमिक उपचार कर उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल भिनगा रेफर कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...