Shravasti News: जमुनहा बाजार की मुख्य सड़क पर जलभराव
श्रावस्ती, सितम्बर 28 -- Shravasti News: जमुनहा,संवाददाता। जमुनहा बाजार में जल निकासी गंभीर समस्या बनी हुई है। काफी अरसे से पानी निकास का प्रबंध न होने से लोग परेशान हैं। लोगों ने जलनिकासी कराए जाने की मांग एसडीएम से की है। जमुनहा बाजार में गोगे तिराहे से जमुनहा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के रास्ते पर जलभराव गंभीर समस्या बनी हुई है। इसी तरह से बाजार से चौक को जाने वाले मुख्य सड़क मार्ग पर भी जलभराव की समस्या गंभीर हो गई है। जलभराव के कारण लोगों का आना जाना दूभर हो रहा है। लोगों ने उपजिलाधिकारी जमुनहा को प्रार्थना पत्र देकर तत्काल जल निकासी की मांग की है। लोगों का कहना है कि नाली बंद होने और पानी की निकासी न होने से गोगे चौराहे से मुख्य चौक बाजार तक पूरी सड़क जलमग्न हो गई है। सड़क पर करीब 1 से 2 फुट तक गंदा पानी भरा है, जिससे आवागमन दूभर हो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.