श्रावस्ती, अगस्त 8 -- Shravasti News: गिरंटबाजार, संवाददाता। इटैहिया गांव में जमीन के हिस्से के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हरदत्त नगर गिरन्ट थाना क्षेत्र ग्राम पंचायत खजुरी के मजरा इटैहिया निवासी प्रदीप पुत्र आदित्य राम जमीन के बंटवारे को लेकर गांव के ही रामगोपाल,उत्तम तिवारी, मगन पुत्रगण हृदय राम और सोनू पुत्र राम उजागर से कहासुनी हो गई। विपक्षियों ने रानी देवी प्रादीप कुमार के साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंची प्रदीप की मां संगीता देवी और स्वयं प्रदीप को भी पीट दिया, जिससे तीनों घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के ब...