Shravasti News: जब तक कानून वापस नहीं होगा तब तक जारी रहेगा आंदोलन
श्रावस्ती, अक्टूबर 27 -- Shravasti News: श्रावस्ती,संवाददाता। प्रदेश सरकार की ओर से राजस्व कानूनों में संशोधन कर पायलट प्रोजेक्ट के तहत श्रावस्ती, बलरामपुर, बांदा व हरदोई सहित चार जिलों में नई व्यवस्था लागू करने के विरोध में माडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन श्रावस्ती के अधिवक्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने संशोधित कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। माडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के महामंत्री सतीश कुमार मौर्य ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से राजस्व कानूनों में संशोधन के विरोध में जिले भर के अधिवक्ता न्यायिक कार्य से सम्पूर्ण रूप से विरत रहे और सिविल कोर्ट के गेट पर धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन के बाद अधिवक्ताओं ने जुलूस निकाला और नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.