Shravasti News: जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनी जनसामान्य की समस्याएं
श्रावस्ती, नवम्बर 2 -- Shravasti News: श्रावस्ती,संवाददाता। सोमवार को जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में जनता दर्शन के दौरान आमजन की विभिन्न समस्याओं को सुना। इस दौरान कई फरियादियों द्वारा भूमि कब्जा, राशन, पारिवारिक विवाद जैसी अन्य 14 शिकायतें प्राप्त हुई। जिस पर जिलाधिकारी ने सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही फोन द्वारा त्वरित और प्रभावी समाधान के आदेश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण समयबद्ध, पारदर्शी और संतुष्टिपरक ढंग से किया जाए इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.