Shravasti News: जंगल में लकड़ी काटने से रोकने पर वनकर्मी से मारपीट, चार लोगों पर मुकदमा
श्रावस्ती, अगस्त 23 -- Shravasti News: श्रावस्ती। सिरसिया क्षेत्र में सरकारी जंगल से जलौनी लकड़ी काटकर ले जाने से रोकना एक वनकर्मी को भारी पड़ गया। आरोप है कि चार लोगों ने वनकर्मी के साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों और लात-घूंसों से मारपीट की। मौके पर पहुंचे वन दरोगा के सामने आरोपियों ने वनकर्मी को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित की तहरीर पर सिरसिया पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला 21 अगस्त का बताया जा रहा है। शिकायत के मुताबिक मो. इदरिस पश्चिमी सोहेलवा रेंज के मदारगढ़ बीट में निजी तौर पर कार्य करते हैं। वह पहाड़ी बाबा मंदिर के पास जंगल में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मदारगढ़ गांव निवासी छेदन, कय्यूम, कलाम और आशिक अली जंगल में जलौनी लकड़ी काटते मिले। वनकर्मी ने उन्हें सरकारी जंगल से लकड़ी काटकर ले ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.