श्रावस्ती, सितम्बर 28 -- Shravasti News: गिरंटबाजार,संवाददाता। हरदत्त नगर गिरंट जंगल में अवैध कटान जारी है। आंधी के दौरान गिरे पेड़ों को स्थानीय लोग काट कर उठा ले जा रहे हैं। लेकिन वन महकमा देखभाल नहीं कर पा रहा है। बताया जाता है कि एक ही वन रक्षक के जिम्मे गिरंट जंगल की दो बीट सुजानडीह व औसानकुंडी की सुरक्षा है। इससे परेशानी हो रही है। तीन दिनों तक चली आंधी और बरसात में हरदत्तनगर गिरंट जंगल के सैकड़ों कीमती पेड़ धराशायी हो गए हैं। जंगल में गिरे पड़े पेड़ों को आसपास के गांवों के लोग काट कर उठा ले जा रहे हैं। लेकिन वन महकमा रोक पाने में सक्षम नहीं हो पा रहा है। पिछले तीन दिनों से जंगल में गिरे पेड़ों को काट कर लोग उठा ले जा रहे हैं। लेकिन प्रभावी अंकुश नहीं लगा है। अवैध कटान रोकने के लिए जंगल में पर्याप्त वन कर्मी नहीं हैं। एक ही वन रक्षक ...