Shravasti News: छात्र-छात्राओं को छाता एवं पानी की बोतलों का वितरण
श्रावस्ती, जुलाई 21 -- Shravasti News: श्रावस्ती। शिक्षा क्षेत्र सिरसिया के उच्च प्राथमिक विद्यालय बदलपुर में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ श्रावस्ती के जिलाध्यक्ष जय प्रकाश मिश्र व नन्द कुमार पाठक द्वारा विद्यालय के दर्जनों छात्र-छात्राओं को छाता एवं पानी की बोतल का वितरण किया गया। इस दौरान बच्चों को नियमित विद्यालय आने, मन लगाकर अध्ययन करने तथा स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ सिरसिया के ब्लॉक अध्यक्ष आत्माराम वर्मा, महामंत्री संतोष पाठक, मनोज जायसवाल, राजेश कुमार, अमित मिश्रा, देवी बक्श सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.