Shravasti News: छात्राओं ने एसपी को बांधी राखी, लिया बहनों की सुरक्षा का वचन
श्रावस्ती, अगस्त 31 -- Shravasti News: श्रावस्ती,संवाददाता। रक्षाबंधन के पर्व को लेकर सोमवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर भिनगा की छात्राएं पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची। नन्ही बच्चियों ने पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी को अपने हाथों से तैयार की गई राखियां बांधीं। इस दौरान उन्हें रक्षाबंधन की बधाई देते हुए बेटियों की सुरक्षा का वचन लिया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने छात्राओं के स्नेह और अपनत्व के लिए उनका आभार व्यक्त करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। एसपी ने कहा कि रक्षाबंधन के अवसर पर खाकी व समाज के बीच स्नेह एवं विश्वास की यह आत्मीय अभिव्यक्ति न केवल पुलिस के प्रति आमजन के भरोसे को दर्शाती है बल्कि सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण समाज की भावना को भी मजबूत करती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.