Shravasti News: चोरों ने सचिवालय के सामान पर किया हाथ साफ
श्रावस्ती, नवम्बर 4 -- Shravasti News: श्रावस्ती। मल्हीपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुंडा के मजरा दमोदरा में बने ग्राम सचिवालय में सोमवार की रात चोर ने दस्तक दी। चोर सचिवालय में रखा सारा सामान लेकर भाग गए। पंचायत सहायक अंजू देवी ने बताया कि उनकी तबीयत खराब थी। मंगलवार की दोपहर जब वह दवा लेकर सचिवालय पहुंची तो सचिवालय का दरवाजा खुला मिला। अंजू ने बताया कि सचिवालय में रखा कंप्यूटर, सीसीटी कैमरा व मशीन, सोलर इंवर्टर, बैटरी आदि चोर उठा ले गए। उन्होंने बताया कि मल्हीपुर थाने में तहरीर देकर चोरों की गिरफ्तारी की मांग की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.