Shravasti News: चोरी गई बाइक पराली में मिली
श्रावस्ती, अक्टूबर 29 -- Shravasti News: गिरंटबाजार। थाना हरदत्त नगर गिरंट के ग्राम पंचायत देवरनिया के छेदीपुरवा गांव में सहरुद्दीन खान पुत्र मैनुद्दीन खान रोज की अपाची मोटरसाइकिल बरामदे में खड़ी थी। लेकिन गुरुवार सुबह जब सोकर उठा तो बाइक गायब थी। इधर उधर पता किया मगर सुराग कहीं नहीं लगा तो वह गिरंट थाने पहुंचे और मोटरसाइकिल गायब होने की सूचना थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव सिंह को दी। थानाध्यक्ष ने हल्का दरोगा सिपाही को पीड़ित के घर भेजा। जांच पड़ताल के दौरान बाइक घर के पास पराली में बाइक ढकी मिली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.