श्रावस्ती, अगस्त 2 -- Shravasti News: रतनापुर,संवाददाता। सोनवा थाना क्षेत्र के चंदन कोटिया गांव में अज्ञात चोर घर में घुसकर सोने-चांदी के लाखों रुपये के आभूषण और करीब 15 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। रविवार सुबह जब परिवार के लोग नींद से जागे तो घर में रखा जेवर और नकदी से भरा बैग गायब मिला। तलाश करने पर घर के सामने स्थित बाग में बैग और अन्य सामान बिखरा पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही पीड़ित ने नासिरगंज पुलिस चौकी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा चोरों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...