श्रावस्ती, अगस्त 16 -- Shravasti News: श्रावस्ती। भिनगा नगर के मोहल्ला शिवाजी पुरम में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब भगेडू प्रसाद रावत के घर में अचानक एक जहरीला कोबरा सांप निकल आया। घर में सांप दिखाई देते ही परिवार के सदस्यों में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन कर्मी मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद कोबरा को सुरक्षित पकड़ लिया। वन कर्मियों ने बताया कि पकड़ा गया सांप जहरीला कोबरा है। इसके बाद में वन कर्मियों ने कोबरा को सुरक्षित जंगल क्षेत्र में छोड़ दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...